एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, पांच की मौत, तीन गंभीर

उत्तर प्रदेश। गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय शुक्रवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा (38), बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा (36), कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा (30), ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा (12), सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा (45)शामिल हैं। ये सभी मूल रूप से झारखंड के पलामू के थाना हुसैनाबाद के जपला कचरा गांव के रहने वाले थे। वहीं घायलों में सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा (16), आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा (08) और आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा (10) निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली शामिल हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786