आठ साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले का एनकाउंटर, पुलिस पर की थी फायरिंग

उत्तर प्रदेश। कौशांबी जिले में आठ साल की बच्ची से रेप के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। बताया जा आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी थी जिसके बाद पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है।

शुक्रवार की शाम 8 साल की बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी, तभी आरोपी हरिलाल प्रजापति बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के बाहर धान के खेत में ले जाकर रेप किया। जब बच्ची बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फील्ड यूनिट टीम के साथ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मासूम बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस को आरोपी हरिलाल प्रजापति के सिहोरी कछार में छिपे होने की खबर मिली, जिसके बाद एसओजी टीम और कोखराज पुलिस ने आरोपी के धरपकड़ के लिए गंगा के कछारी इलाके में घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की जिससे पैर में गोली लगने से आरोपी हरिलाल प्रजापति घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786