बिरझू ताराम हत्या मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग, शव नहीं उठाने दे रहे हैं ग्रामीण

मोहला-मानपुर । छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के सरखेड़ा में नक्सलियों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार रात 8:30 बजे की है, जब भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री बिरझू ताराम पूजा करके घर लौट रहे थे। भारतीय जनता पार्टी बिरझू तारम की हत्या के बाद गांव सरखेड़ा में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है । परिजन व ग्रामीण घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए शव को मौके से उठाने नहीं दे रहे हैं. स्थिति को देखते हुए एसडीएम, एडिशनल एसपी, एसडीओपी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस घटना को जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश करार देते हुए सरकार से पूरा हिसाब लेने की बात कही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि टारगेट किलिंग कर भाजपा नेताओं को डराने का काम प्रदेश में हुआ है. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी मोहला – मानपुर क्षेत्र में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को मारने-काटने की धमकी दी गई थी। यह बताता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था किस प्रकार मृत्यु शैय्या पर है । बता दें कि पूर्व में नक्सलियों ने दी हत्या की चेतावनी दी थी. भाजपा नेता की हत्या के बाद औंधी इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786