ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “माटी गणेश – सिद्ध गणेश” अभियान का शुभारंभ किया

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में *"माटी गणेश – सिद्ध गणेश"* अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा अभियान की संकल्पना पर केंद्रित पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नवाचारी पहल करते हुए यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत पर्यावरण हितैषी संस्था नर्मदा समग्र द्वारा प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदेश के समस्त 313 विकासखंडों में परिषद के नेटवर्क से जुड़ी नवांकुर सखियों प्रसफुटन समितियों, विद्यालय, महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रशिक्षित सखियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अपने-अपने ग्रामों में स्थानीय महिलाओं को प्रेरित एवं प्रशिक्षित कर मिट्टी से निर्मित 10 लाख गणेश प्रतिमाओं की घर-घर स्थापना कराई जाएगी। अभियान का लक्ष्य 10 लाख मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाओं का निर्माण कर 25 लाख लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786