जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर भिलाई सेक्टर 6 में ‘दावते आम लंगर’ का आयोजन

भिलाई। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर छत्तीसगढ़ मुस्लिम फ्रंट की ओर से ‘दावते आम लंगर’ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य आपसी मोहब्बत, भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए सभी को मिलकर इस मुबारक मौके की खुशियों में शामिल करना है।

आयोजकों ने बताया कि दावते आम लंगर का आयोजन 26 अगस्त 2026, बुधवार को सेक्टर-6 जामा मस्जिद के सामने, भिलाई में किया जाएगा। लंगर का आयोजन दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।

छत्तीसगढ़ मुस्लिम फ्रंट की ओर से सभी भाइयों एवं क्षेत्रवासियों से इस मुबारक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महफ़िल की रौनक बढ़ाने की अपील की गई है।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। ईद मिलादुन्नबी के इस मुबारक अवसर पर सभी मिल-जुलकर मोहब्बत और एकता का पैगाम आम करें।

मिन जानिब — छत्तीसगढ़ मुस्लिम फ्रंट

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786