ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अज़ीज़ फूड कैटरर्स की सराहनीय पहल, दुर्ग रेलवे स्टेशन को भेंट किया स्ट्रेचर

दुर्ग। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर अज़ीज़ फूड कैटरर्स की ओर से यात्रियों एवं मुसाफिरों की सुविधा और जरूरत के समय सहायता के उद्देश्य से दुर्ग रेलवे स्टेशन को एक स्ट्रेचर भेंट किया गया।

अज़ीज़ फूड कैटरर्स के संचालक हाजी अब्दुल अज़ीज़ एवं इम्तियाज़ खान ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्टेशन मास्टर एवं रेलवे के संबंधित अधिकारियों को स्ट्रेचर सौंपा।

इस अवसर पर अज़ीज़ फूड कैटरर्स की ओर से कहा गया कि रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। किसी यात्री की अचानक तबीयत खराब होने अथवा आपातकालीन स्थिति में स्ट्रेचर की आवश्यकता पड़ सकती है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर यह छोटा-सा सेवा कार्य किया गया है।

इस पहल का उद्देश्य मानव सेवा, यात्रियों की सुविधा और जरूरतमंदों की तत्काल सहायता करना है। रेलवे अधिकारियों ने इस सेवा भावना की सराहना करते हुए स्ट्रेचर उपलब्ध कराने के लिए अज़ीज़ फूड कैटरर्स का आभार व्यक्त किया।

अज़ीज़ फूड कैटरर्स की यह पहल ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सेवा, सद्भाव और इंसानियत का एक खूबसूरत संदेश देती है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786