बेसन, दही और हल्दी से घर पर पाएं निखरी त्वचा, ऐसे बनाएं नेचुरल फेस पैक

सुंदर, बेदाग और दमकती रंगत पाना हर किसी की चाहत होती है लेकिन आजकल के दौर में प्रदूषण और स्ट्रेस भरी लाइफस्टाइल में वक्त से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइंस और डलनेस दिखने लगती है. इसके लिए बार-बार पार्लर जाना और महंगे-केमिकल वासे फेशियल कराना न सिर्फ जेब पर भारी पड़ता है बल्कि त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है. अगर आप बिना पैसे खर्च किए घर पर ही नेचुरल और गुलाबी निखार पाना चाहते हैं तो आपकी रसोई में मौजूद बेसन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.

सदियों से त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बेसन में अगर आप दही और चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाते हैं तो यह एक जादुई फेस पैक की तरह काम करता है. यह स्किन से डेड सेल्स, टैनिंग और एक्सेस ऑयल को हटाकर चेहरे पर तुरंत पार्लर जैसा निखार लाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सामग्री और इस्तेमाल करने का सही तरीका.

सामग्री (Ingredients)
बेसन – 2 बड़े चम्मच

कच्चा दूध या ताजा गाढ़ा दही – 2 बड़े चम्मच (ऑयली स्किन वाले गुलाब जल मिला सकते हैं)

कस्तूरी हल्दी (या किचन हल्दी) – 1/4 छोटा चम्मच

गुलाब जल – 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)

कैसे बनाएं और इस तरह लगाएं
एक साफ कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें. इसमें 1/4 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच कच्चा दूध (या दही) और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.

फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेस वॉश या सादे पानी से अच्छे से धोकर साफ कर लें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए.

अब तैयार बेसन के पेस्ट को उंगलियों या ब्रश की मदद से अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं. आंखों के आसपास के संवेदनशील हिस्से को छोड़ दें.

फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें, जब तक कि यह हल्का सूख न जाए. (इसे बहुत ज्यादा कड़ा/सूखा न होने दें).

जब पैक 80% सूख जाए, तो हाथों में थोड़ा सा पानी या गुलाब जल लगाएं और सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से 1-2 मिनट मालिश करते हुए पैक को छुड़ाएं. इससे डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं.

चेहरे को ताजे या हल्के गुनगुने पानी से धो लें और टॉवल से थपथपाकर पोंछ लें.

चेहरा धोने के बाद कोई हल्का मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं ताकि त्वचा की नमी बरकरार रहे.

हफ्ते में 2 बार करें इस्तेमाल: बेस्ट रिजल्ट और नेचुरल गुलाबी निखार के लिए इस होममेड बेसन फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार करें.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786