छत्तीसगढ़ में तेजी से चढ़ा पारा; गर्मी के साथ बढ़ने लगी उमस

रायपुर। रायपुर सहित कई जिलों में सुबह से तेज धूप निकली है। छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बाद तापमान तेजी से बढ़ रहा है। 6 शहरों में पारा 30 के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक पी चंद्रा के मुताबिक अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। दिन में उमस गर्मी और रात को हल्की ठंड महसूस होगी।

मौसम विभाग द्वारा शनिवार को कहीं भी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 15 अक्टूबर तक प्रदेश में मॅानसून की विदाई हो जाएगी। इसके बाद हवा की दिशा बदलेगी। छत्तीसगढ़ में उत्तर की ओर से हवा आने लगेगी तब ठंड बढ़ेगी।

जानिए प्रमुख शहरों का तापमान

  • रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा।
  • शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।
  • दुर्ग में 35 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
  • शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 रह सकता है।
  • अंबिकापुर जिले में 28.8 डिग्री तापमान दर्ज किया।
  • शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 रह सकता है।
  • पेंड्रा में अधिकतम तापमान 32.3 दर्ज किया गया।
  • शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है।
  • जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया।
  • शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है।
  • राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया।
  • शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?