यूपी में मानसून सक्रिय, ललितपुर में 12 सेमी बारिश; 22 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ
 भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है।
पिछले 24 घटों में कैसा रहा यूपी में मौसम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ललितपुर में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई, जो बहुत भारी बारिश की श्रेणी में आती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 11 सेमी भारी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 11 सेमी तक भारी बारिश दर्ज की गई है।

पूर्वी यूपी में कल का मौसम
बलिया, वाराणसी, आजमगढ़ और गाजीपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 22 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 22 से 24 अगस्त के दौरान पूरे पूर्वी यूपी में काफी व्यापक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ और बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 22 अगस्त को छिटपुट से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिसके बाद 23 से 27 अगस्त के बीच बारिश की तीव्रता थोड़ी धीमी हो सकती है।

किसानों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए विशेष सलाह जारी की है। अत्यधिक बारिश को देखते हुए धान, अरहर, दालों, तिलहन और सब्जियों के खेतों में, विशेषकर निचले इलाकों में, जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें। खेतों में अतिरिक्त जमा पानी को तुरंत बाहर निकालें ताकि खड़ी फसलों और पौध को नुकसान न पहुंचे।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786