रायगढ़ पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायगढ़। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को रायगढ़ पहुंचे। आज ओपी जिंदल एयरपोर्ट पहुंचने पर खड़गे का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, सांसद दीपक बैज और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रायगढ़ के कोड़ातराई में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और सीएम बघेल शामिल होंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास करेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न योजना के 3,088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रुपए की सामग्री और योजनान्तर्गत सहायता राशि वितरित की जाएगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786