नए एचटी कनेक्शन से पहले बिजली खर्च का अनुमान जानना हुआ आसान

नए एचटी कनेक्शन से पहले बिजली खर्च का अनुमान जानना हुआ आसान

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शुरू किया ‘अनुमानित मासिक एचटी बिल कैलकुलेटर’

भोपाल 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उच्चदाब (HT) उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ‘अनुमानित मासिक एचटी बिल कैलकुलेटर’ (Estimated Monthly HT Bill Calculator) की सुविधा शुरू की गई है। यह सुविधा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट portal.mpcz.in के Consumer Services में HT Service सेक्शन पर उपलब्ध है।

इस ऑनलाइन कैलकुलेटर के माध्यम से नया एचटी कनेक्शन लेने की योजना बना रहे उपभोक्ता प्रस्तावित Contract Demand, संभावित विद्युत खपत, टैरिफ श्रेणी, आपूर्ति वोल्टेज, विद्युत शुल्क तथा TOD खपत जैसी जानकारी दर्ज कर अपने संभावित मासिक बिजली बिल का अनुमान प्राप्त कर सकते हैं।

यह सुविधा उद्योगों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों एवं अन्य एचटी उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी होगी। इसके माध्यम से उपभोक्ता नया कनेक्शन लेने से पहले संभावित विद्युत व्यय का अनुमान लगाकर अपनी परियोजना की वित्तीय योजना और निवेश संबंधी निर्णय बेहतर तरीके से कर सकेंगे। साथ ही TOD रिबेट/सरचार्ज एवं टैरिफ न्यूनतम (TMM) के संभावित प्रभाव का भी अनुमान लगाया जा सकेगा।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने प्रस्तावित एचटी उपभोक्ताओं से अपील की है कि नया एचटी कनेक्शन लेने से पहले इस कैलकुलेटर का उपयोग अवश्य करें, ताकि संभावित विद्युत व्यय का अनुमान प्राप्त कर वित्तीय योजना तैयार की जा सके।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कैलकुलेटर से प्राप्त राशि केवल अनुमानित वित्तीय आकलन है। वास्तविक बिजली बिल का निर्धारण मध्यप्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (MPERC) के प्रचलित टैरिफ आदेश, लागू नियमों तथा उपभोक्ता की वास्तविक मीटर रीडिंग एवं बिलिंग डेटा के आधार पर किया जाएगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को आधुनिक, पारदर्शी एवं डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786