जयपुर में 19 से 22 अगस्त तक ब्रिक्स पर्यटन बैठकों का आयोजन

जयपुर
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत राजधानी जयपुर में 19 से 22 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय 'ब्रिक्स पर्यटन बैठकों' की तैयारियों को लेकर सोमवार को शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग श्री नवीन जैन ने की।

जैन ने चार दिवसीय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय कर निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि आयोजन का सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन  हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा, स्वागत-सत्कार एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे।
 
10 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि इस सम्मेलन में मेजबान भारत के साथ ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के पर्यटन मंत्री, नीति-निर्माता एवं वरिष्ठ राजनयिक भाग लेंगे। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन विभाग को इस प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन के सफल संचालन हेतु नोडल विभाग नियुक्त किया गया है, जो केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय तथा राज्य के विभिन्न प्रशासनिक, पुलिस व नागरिक निकायों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियों में जुटा है।
 
उन्होंने बताया कि 19 से 22 अगस्त तक जयपुर में आयोजित होने वाले 'ब्रिक्स पर्यटन बैठकों' के अंतर्गत 19 अगस्त को द्वितीय ब्रिक्स टूरिज्म वर्किंग ग्रुप बैठक का उद्घाटन सत्र होगा, जिसमें 'जीरो ड्राफ्ट' पर विचार-विमर्श एवं उसे अंतिम रूप देने के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी सम्पन्न होंगी। 21 अगस्त को प्रथम ब्रिक्स टूरिज्म मिनिस्टर्स मीट आयोजित होगी, जिसमें 'जीरो ड्राफ्ट' को अंगीकार किया जाएगा। इसके साथ ही 22 अगस्त को प्रतिनिधिमंडलों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786