पंजाब CM भगवंत मान ने रखी गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की नींव

जालंधर.

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रविवार को गांव नौगज्जा-बल्लां में श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखेंगे। यह अध्ययन केंद्र डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन पदम श्री संत निरंजन दास जी महाराज की अध्यक्षता में कार्य करेगा।

कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है और मुख्यमंत्री जल्द ही पहुंच सकते हैं। केंद्र में गुरु रविदास जी की बाणी और शिक्षाओं का अध्ययन, शोध और प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियां भी आयोजित होंगी। सरकार का उद्देश्य गुरु रविदास जी के सिद्धांतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत और गणमान्य लोग उपस्थित हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786