भारत बाद में, पहले परिवार तो जोड़िए’, प्रयागराज में राहुल-वरुण गांधी के लगे पोस्टर

प्रयागराज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर हैं. दिनभर स्वाराज भवन में रहने के बाद शाम 6 बजे वे केपी ग्राउंड में छात्रों से संवाद कार्यक्रम ‘गूंज’ को संबोधित करेंगे. उनके आगमन से पहले शहर की सियासी पारा हाई हो चुका है. दरअसल, केपी ग्राउंड के मेन गेट के बाहर उनकी और उनके चचेरे भाई वरुण की हाथ मिलाते हुए तस्वीर लगी हुई है. इस तस्वीर पर लिखा है, ‘आप भारत जोड़ो का संदेश देते हैं, तो उसकी शुरुआत अपने परिवार को जोड़कर करें ताकि एकता की शुरुआत घर से शुरु हो.’ हालांकि, पोस्टर चस्पा होने के कुछ ही देर बाद कुछ लोगों ने इसे फाड़ दिया, जिसके बाद यह मामला और अधिक तूल पकड़ गया है। 

भारत जोड़ो की शुरुआत घर से करें: गांधी परिवार में संवाद और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से लगाए गए इस पोस्टर में एक बड़ा राजनीतिक मैसेज था. पोस्टर पर लिखा गया था, ‘आप भारत जोड़ो का संदेश देते हैं, तो उसकी शुरुआत अपने परिवार को जोड़ कर करें ताकि एकता की शुरुआत घर से शुरू हो.’ साथ ही पोस्टर पर एक नारा दिया हुआ था, ‘आओ साथ मिल कर एक नये भारत की शुरुआत करें। 

दिखा राहुल, प्रियंका और वरुण का प्रेम
पोस्टर का विजुअल काफी शानदार था. इसमें सबसे ऊपर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और वरुण गांधी की तस्वीर लगी हुई थी. वहीं, नीचे दाहिनी तरफ राहुल गांधी और वरुण गांधी को मुस्कुराते हुए आपस में हाथ मिलाते हुए दिख रहे थे। 

किसने लगवाया था पोस्टर
यह पोस्टर इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो वकील संतोष सिंह (प्रत्याशी संयुक्त सचिव प्रेस) और रवि सोनकर (गोलू) की ओर से लगाया गया था. पोस्टर के निचले बाएं हिस्से में दोनों वकीलों की तस्वीरें और नाम भी छपे हुए थे. केपी मैदान के गेट पर जहां राहुल गांधी का छात्रों के साथ ‘गूंज’ संवाद कार्यक्रम आयोजित होना है, वहां यह पोस्टर लगते ही हड़कंप मच गया. हालांकि, कुछ ही देर में अज्ञात लोगों ने पोस्टर फाड़ कर हटा दिया। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786