पटियाला में 3.5 घंटे में 143 MM मूसलाधार बारिश, शहर हुआ जलमग्न

पटियाला.

मंगलवार तड़के हुई मूसलधार वर्षा ने पटियाला की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। रात करीब दो बजे शुरू हुई वर्षा सुबह साढ़े पांच बजे तक लगातार जारी रही। महज साढ़े तीन घंटे में 143 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो इस मानसून सीजन की सबसे अधिक वर्षा है। तेज वर्षा के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए और सुबह होते ही लोगों को जलभराव के बीच आवागमन करना पड़ा।

किताबां वाला बाजार, बहेड़ा रोड, माल रोड, ओल्ड बिशन नगर, लहल कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। कई स्थानों पर घरों और दुकानों के बाहर पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यालयों, स्कूलों और बाजारों की ओर जाने वाले लोगों को भी जलभराव के कारण लंबा इंतजार और वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मात्र साढ़े तीन घंटे में 143 एमएम वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि पूरे जुलाई महीने में केवल 60 से 70 एमएम वर्षा हुई थी, जबकि अगस्त के चौथे दिन ही एक दिन में लगभग दोगुनी वर्षा दर्ज हो गई। इससे मानसून की सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

लगातार हुई वर्षा से तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन जलभराव ने राहत पर भारी पड़ते हुए शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जल निकासी धीमी होने से घंटों तक पानी जमा रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मानसून के सक्रिय बने रहने की संभावना जताई है। ऐसे में शहरवासियों की निगाहें अब नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों पर टिकी हैं कि जलभराव की समस्या से राहत के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786