सावन के पहले सोमवार पर हरियाणा रोडवेज बसों में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, हरिद्वार के लिए बढ़ी रवानगी

पानीपत.

सावन के पहले सोमवार पर हरिद्वार से गंगाजल लेने जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ सोमवार सुबह से ही पानीपत बस स्टैंड पर उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए बस स्टैंड पहुंचे।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने हरिद्वार के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया, जिससे श्रद्धालुओं को समय पर बसें उपलब्ध हो सकीं। रोडवेज के जीएम विक्रम कम्बोज ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था पहले से ही कर ली गई थी। जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ी, उसी अनुसार स्पेशल बसों को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कर्मचारियों ने बसों में व्यवस्थित तरीके से श्रद्धालुओं को बैठाया और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी।

बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें जरूर लगीं, लेकिन पर्याप्त बसों के संचालन के कारण उन्हें अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा। अधिकांश बसें पूरी क्षमता के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुईं। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि सावन के दौरान कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए आगामी दिनों में भी आवश्यकता के अनुसार स्पेशल बसों का संचालन जारी रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786