सीईओ जिला पंचायत ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा

सीईओ जिला पंचायत ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा

50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

शहडोल – 
सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 50 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने कहा कि जिन विभागों में 50 दिवस से अधिक समय से शिकायतें लंबित हैं, उनके विभाग प्रमुख स्वयं नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा शिकायतों के निराकरण संबंधी जवाब एल-1 अधिकारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सीएम हेल्पलाइन में डी ग्रेड में आने वाले एल-1 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। 

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने सी एवं डी श्रेणी में शामिल विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित सुधार लाने तथा ए श्रेणी में आने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार सी एवं डी श्रेणी में रहने वाले विभागों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिन विभागों में शिकायतों की संख्या कम है, वहां शत-प्रतिशत शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, सुश्री अर्चना मिश्रा, श्री गैलेक्सी नागपुरे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786