भोपाल से हवाई कनेक्टिविटी को झटका, समर शेड्यूल की 18 उड़ानें घटकर 13, नवी मुंबई फ्लाइट भी बंद

 भोपाल
 भोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम हो गई है। 18 उड़ानों के साथ शुरू हुआ समर शेड्यूल अब 13 उड़ानों पर आकर सिमट गया है। गोवा एवं जयपुर के बाद इंडिगो ने नवी मुंबई उड़ान भी बंद कर दी है।

राजा भोज एयरपोर्ट से समर शेड्यूल में भोपाल से 18 उड़ानें थीं। इसके बाद नोएडा उड़ान शुरू हुई, यह उड़ान तो अभी संचालित हो रही है, लेकिन बाकी रूट पर उड़ानों में कटौती हो गई है।

29 मार्च से लागू हुए समर शेड्यूल में दिल्ली रूट पर सर्वाधिक 7 उड़ानें थीं। कुछ समय बाद एयर इंडिया ने दिल्ली रूट पर एक उड़ान बंद कर दी। अब इंडिगो ने भी कटौती कर दी है। दिल्ली मार्ग पर अब चार उड़ानों का ही संचालन हो रहा है।

हैदराबाद-भोपाल रूट पर पहले दो उड़ानें संचालित होती थीं। अब एक ही उड़ान का संचालन हो रहा है। आइटी प्रोफेशनल्स के पसंदीदा शहर बेंगलुरू तक पहले दो नियमित उड़ानें थीं। अब एक नियमित एवं एक साप्ताहिक उड़ान है।

नवी मुंबई को नहीं मिले यात्री
इंडिगो ने देश के नए और भव्य नवी मुंबई को भोपाल से जोड़ने के लिए पहले ही चरण में सीधी उड़ान शुरू की। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट के साथ उड़ान का स्वागत किया लेकिन अल्प समय में ही इसे बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकांश यात्री मुंबई के मुख्य टर्मिनल से ही जाना पसंद कर रहे थे। कंपनी ने कम बुकिंग के कारण इसे बंद कर दिया।

गोवा उड़ान बंद, युवा निराश

समर शेड्यूल से पहले लागू विंटर शेड्यूल के बीच में इंडिगो ने अपनी जयपुर एवं गोवा उड़ान भी बंद कर दी। भोपाल से गोवा तक कंपनी ने दूसरी बार उड़ान बंद की है। इस उड़ान से बड़ी संख्या में युवा एवं आम लोग सपरिवार गोवा जाते थे।

गोवा युवाओं का सबसे पसंदीदा टूर स्पाट है। इसके बावजूद उड़ान बंद होने से युवा निराश हैं। ट्रेवल्स एजेंट ओमप्रकाश शेरू का कहना है कि गोवा उड़ान में टिकट आसानी से नहीं मिलते थे, इसके बाद भी इसे बंद करना समझ से बाहर है।

सात शहरों के लिए 13 उड़ानें

वर्तमान में भोपाल से सात शहरों के लिए 13 उड़ानें संचालित हो रही है। दिल्ली, मुंबई के अलावा पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, रायपुर एवं नोएडा उड़ान का संचालन किया जा रहा है।

    कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैंभोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस एक अगस्त से दिल्ली एवं मुंबई तक सीधी उड़ानें शुरू कर रहा है। इस साल अन्य शहरों की उड़ानें प्रारंभ होने की संभावना है। नवीं मुंबई उड़ान आपरेशनल रीजन से बंद की गई है।- आलोक त्रिपाठी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786