हरियाणा में कुएं में डूबने से 4 युवकों की मौत, परिजनों को ₹41-41 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी

झज्जर.

मुनीमपुर में कुएं में डूबने से चार युवकों की मौत के बाद सोमवार को पूरा घटनाक्रम जवाबदेही और समाधान के बीच केंद्रित रहा। सर्व समाज की पंचायत ने स्पष्ट कर दिया कि हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय हुए बिना चारों युवकों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

इसके बाद उपायुक्त वर्षा खांगवाल की मौजूदगी में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और पंचायत की 30 सदस्यीय कमेटी के बीच करीब सात घंटे तक मैराथन वार्ता चली। देर शाम मृतकों के प्रत्येक परिवार को 41-41 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरी दिलाने के प्रयास, मजिस्ट्रेट जांच, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई तथा गांव में स्मृति स्थल बनाने पर सहमति बनी। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर चारों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया।

मुआवजा, नौकरी और कार्रवाई पर बनी सहमति
वार्ता में उपायुक्त वर्षा खांगवाल, एसडीएम विशाल कुमार, विधायक कुलदीप वत्स, भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, गुलिया तीसा के प्रधान विनोद गुलिया सहित खाप प्रतिनिधि और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। सहमति के अनुसार प्रत्येक मृतक के परिवार को 41-41 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार और रिलायंस की ओर से पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि शेष राशि जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और अन्य सहयोग से जुटाई जाएगी। आश्रितों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप रोजगार दिलाने का भी भरोसा दिया गया।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786