बांकीपुर उपचुनाव पर CM सम्राट चौधरी का फोकस, विधायकों को दिए खास निर्देश

पटना
 बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए विधायकों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव गठबंधन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और सभी जनप्रतिनिधियों को पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरना होगा। मुख्यमंत्री ने विधायकों से चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाने की अपील की।

हर शाम दो घंटे प्रचार करने की अपील
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से कहा कि वे अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रतिदिन शाम में कम से कम दो घंटे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकालें।

उनका कहना था कि जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

समस्या हो तो सीधे मुझसे मिलें
मुख्यमंत्री ने विधायकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी या शिकायत है तो वे बिना किसी संकोच के सीधे उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

रणनीति के जरिए चुनावी बढ़त की तैयारी
मुख्यमंत्री के इस निर्देश को एनडीए की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि सभी विधायक अपने क्षेत्रों के साथ-साथ बांकीपुर में भी सक्रिय रहें, ताकि चुनावी माहौल गठबंधन के पक्ष में मजबूत किया जा सके और संगठन की पकड़ बूथ स्तर तक मजबूत हो।

विधायकों ने जताई जीत का भरोसा
बैठक के बाद कई एनडीए नेताओं और विधायकों ने मुख्यमंत्री के निर्देशों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी विधायक पूरी निष्ठा के साथ चुनाव प्रचार में जुटेंगे और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786