घायल युवती की मदद को रुके चिराग पासवान, अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजकर कराया इलाज का इंतजाम

जालंधर 

पंजाब दौरे पर आए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। रविवार को श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकने और अरदास करने के बाद वह जालंधर के लिए रवाना हुए थे। 

घायल युवती को देखकर चिराग पासवान ने तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली और बिना देरी किए युवती को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। उनके स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने घायल युवती को सावधानी से वाहन में बैठाया और समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने अपनी यात्रा आगे बढ़ाने से पहले यह सुनिश्चित किया कि उसे तुरंत चिकित्सा सहायता मिले।

मंत्री खुद मौके के हालात का जायजा लेते हैं
यह घटना जालंधर से करीब 10-15 किलोमीटर पहले डेरा सचखंड बल्लां के पास हुई। इस पूरी घटना का वीडियो एक राहगीर ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री खुद मौके के हालात का जायजा लेते हैं। घायल युवती को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के निर्देश देते हैं।

मदद के लिए आगे आना एक सराहनीय पहल
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि राजनीति से अलग हटकर जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना एक सराहनीय पहल है। लोग चिराग पासवान के इस व्यवहार की प्रशंसा करते हुए इसे संवेदनशील और जिम्मेदार कदम बता रहे हैं। वायरल वीडियो पर लगातार सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग उनके फैसले की सराहना कर रहे हैं।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786