एमपी को रेलवे की बड़ी सौगात, 5 अगस्त से दौड़ेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

छतरपुर

 बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। बेंगलुरु जैसे महानगरों में नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के लिए रहने वाले बुंदेलखंड के प्रवासियों को त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में अक्सर घर आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी न होने से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे।

बुंदेलखंड वासियों को रेलवे की बड़ी सौगात

इसी परेशानी को दूर करते हुए और बुंदेलखंड वासियों को एक बड़ी राहत देने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज – यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन छतरपुर, खजुराहो, टीकमगढ़ और ललितपुर समेत बुंदेलखंड के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों के लिए दक्षिण भारत की राह बेहद आसान और सुलभ हो जाएगी। बेंगलुरु में नौकरी और पढ़ाई करने वाले बुंदेलखंड के नागरिकों के लिए त्योहारों के इस मौसम में यह ट्रेन एक बेहतरीन सौगात साबित होगी।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786