CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पंजाब में 2800 नए राशन डिपो लाइसेंस होंगे जारी; 5.5 लाख परिवारों को लाभ

चंडीगढ़.

अब राशन लेने के लिए लाभार्थियों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। आज मोहाली के विकास भवन में 2800 नए राशन डिपो होल्डरों को करेंगे लाइसेंस जारी। नई नीति के तहत 2800 में से 633 डिपो अनुसूचित जाति, 199 पिछड़े वर्ग, 181 पूर्व सैनिक, 39 स्वतंत्रता सेनानी, 156 दिव्यांगजन और 17 दंगा पीड़ित परिवारों को अलॉट होंगे।

नए राशन डिपो खुलने से करीब 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को घर के पास मिलेगा राशन। बता दें कि मौजूदा समय मान सरकार 14000 राशन डिपो के जरिए स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के तहत पंजीकृत 40 लाख परिवारों तक मुफ्त गेहूं और 'मेरी रसोई' राशन किट मुहैया कर रही है। बताया गया है कि हर गांव और शहरी क्षेत्र में डिपो स्थापित करना मान सरकार का मुख्य लक्ष्य है। नई डिपो अलॉटमेंट पॉलिसी मान सरकार का सामाजिक न्याय, पारदर्शी शासन और आम लोगों की सुविधा की ओर इतिहासिक कदम कहा जा रहा है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786