प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय, ग्वालियर तथा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाए जाने की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य अधोसंरचना और चिकित्सा शिक्षा का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। आयुष्मान भारत, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, मेडिकल सीटों में निरंतर वृद्धि, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से देश की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार सशक्त हो रही है। बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटें 200 से बढ़कर 250 तथा रतलाम मेडिकल कॉलेज में 180 से बढ़कर 200 होने से अधिक विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा और भविष्य में प्रदेश को अधिक दक्ष चिकित्सक उपलब्ध होंगे, जिससे आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने इस उपलब्धि के लिए दोनों चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं, फैकल्टी, चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, फैकल्टी की उपलब्धता, अस्पतालों के उन्नयन तथा मेडिकल सीटों में निरंतर वृद्धि के माध्यम से मध्यप्रदेश भविष्य की स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त स्वास्थ्य तंत्र विकसित कर रहा है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786