आईपीएल 2026 फाइनल: RCB बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद में खिताबी भिड़ंत

नई दिल्ली

 आईपीएल-2026 का रोमांच खत्म होने में अब सिर्फ एक मैच ही बचा है। बहुत संभावना है कि ये मैच इस सीजन के सबसे रोमांचक मैचों में गिना जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होना है।

ये दोनो टीमें पहले क्वालिफायर में भी भिड़ चुकी हैं जहां आरसीबी ने जीत हासिल की थी। आरसीबी ने वहां से सीधे फाइनल में जगह बनाई तो वहीं गुजरात दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स को मात देने के बाद खिताबी मुकाबले में आ रही है। दोनों ही टीमें दमदार फॉर्म में हैं और दूसरी बार ट्रॉफी उठाने की तलाश में हैं।

गिल लेंगे बड़ा फैसला
जीत के लिए जरूरी है कि दोनों टीमें अपने बेस्ट 11 चुने। यूं तो टीमें अपने विजयी कॉम्बीनेशन में बदलाव नहीं करती हैं, लेकिन गिल एक बदलाव कर सकते हैं। निशांत सिंधू को लगातार गुजरात ने मौका दिया है, लेकिन इस खिलाड़ी ने निराश किया है। उनकी जगह गिल तूफानी फिनिशर शाहरुख खान को मौका दे सकते हैं जो लंबे-लंबे शॉट्स मार मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं। बाकी गुजरात की टीम में बदलाव की संभावना नजर नहीं आती है। राहुल तेवतिया और मोहम्मद सिराज को टीम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है।

गिल और सुदर्शन पारी की शुरुआत करेंगे तो वहीं जोस बटलर तीसरे नंबर पर होंगे। सिंधू के बाहर जाने पर वॉशिंगटन सुंदर चौथे नंबर की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। उनके बाद शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर राशिद खान मध्य और निचले क्रम को मजबूत करेंगे। गेंदबाजी में काफी दारोमदार कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान पर होगा।

आरसीबी के सामने टेंशन
आरसीबी के सामने एक चिंता की बात फिल सॉल्ट की चोट है। इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है कि सॉल्ट मैच फिट हैं या नहीं। अगर वह आते हैं तो आरसीबी के तूफानी अंदाज में इजाफा होगा। अगर नहीं आते हैं तो टीम फिर वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की सलामी जोड़ी पर निर्भर रहेगी। इसके अलावा आरसीबी अपनी प्लेइंग-11 को छेड़ना नहीं चाहेगी।

तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल हैं तो चौथे नंबर पर रजत पाटीदार हैं। मध्य और निचले क्रम में टीम के पास क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा जैसे तूफानी बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी और रासिख सलाम पर जिम्मेदारी रहेगी। टीम रोमारियो शेफर्ड को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल कर सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर- राहुल तेवतिया
आरसीबी: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, रासिख सलाम।

इम्पैक्ट प्लेयर- रोमारियो शेफर्ड

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786