पीवी सिंधू ने सिंगापुर ओपन में दिखाया दम, दूसरे दौर में पहुंचीं

 सिंगापुर

 स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू मंगलवार को पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वरदानी को सीधे गेम में हराकर सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गईं।

महिला सिंगल्स में 30 वर्षीय सिंधू ने दुनिया की छठे नंबर की इंडोनेशियाई खिलाड़ी को 21-17, 21-18 से हराया। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू का अगला मुकाबला जापान की रिको गुंजी से होगा।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पुरुष डबल्स जोड़ी भी शुरुआती दौर में चेन झी यी और प्रेस्ली स्मिथ की मलेशिया की दुनिया की 25वें नंबर की जोड़ी को 26-28, 21-15, 21-13 से हराकर अगले दौर में पहुंच गई।

पुरुष सिंगल्स में आयुष शेट्टी हालांकि 65 मिनट तक चले मुकाबले में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विक्टर एक्सेलसन के विरुद्ध 21-11, 14-21, 12-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

वहीं महिला सिंगल्स में युवा उन्नति हुड्डा भी पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन और आठवीं वरीयता प्राप्त टोमोका मियाजाकी के हाथों 14-21, 10-21 से हारकर टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गईं

महिला डबल्स में भारत की कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी भी 48 मिनट में पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिग्ज की स्पेन की जोड़ी से 21-18, 13-21, 5-21 से हारकर बाहर हो गईं। अश्विनी भट के और शिखा गौतम भी चांग चिंग हुई और यांग चिंग टुन की चीनी ताइपे की जोड़ी से 16-21, 11-21 से हार गईं।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786