कान्स के रेड कार्पेट पर छाया पंजाबी अंदाज, Rupi Gill ने मिट्टी से जुड़े संस्कारों से जीता दिल

चंडीगढ़ 

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत के साथ ही फ्रेंच रिवेरा का रेड कार्पेट भारतीय सितारों की चमक से जगमगा उठा है। आलिया भट्ट, तारा सुतारिया और पूजा बत्रा जैसी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से माहौल ग्लैमरस बना दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा एक नए चेहरे की हो रही है। व्हाइट आइवरी सूट और डायमंड-एमराल्ड ज्वेलरी में सजी यह खूबसूरत हसीना हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। यह पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस रूपी गिल हैं, जिन्होंने अपने कान्स डेब्यू से ही स्टाइल और एलिगेंस का नया ट्रेंड सेट कर दिया है।

कौन है रूपी गिल?
पंजाबी सिनेमा की उभरती हुई एक्ट्रेस रूपी गिल का पूरा नाम रूपिंदर कौर गिल है। 28 साल की रूपी ने अपने करियर की शुरुआत करण औजला के लोकप्रिय गाने 'यारियां च फिक' के म्यूजिक वीडियो से की थी। इसके बाद उन्होंने 2018 में पंजाबी फिल्म 'अश्के' से अपना फीचर फिल्म डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने नूर नाम का किरदार निभाया था।

उन्हें पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में नामांकन भी मिला। इसके बाद उन्होंने “मां दा लाडला”, “परिंदा पार गया”, “जट्ट नू चुड़ैल टकरी”, “बीबी रजनी” और “मझाइल” जैसी कई फिल्मों में अकाम किया। रूपी जल्द ही एमी विर्क के साथ फिल्म “चढ़दी कला” में नजर आने वाली हैं, जो 29 मई को रिलीज होगी।

क्यों खास था रुपी गिल का लुक?
रेड कॉर्पेट के लिए रूपी गिल व्हाइट आइवरी कलर का देसी आउटफिट चुना, जो सादगी और शालीनता का सुंदर मेल था। सिर पर रखा दुपट्टा और हाथ में पहना कड़ा उनके लुक को पूरी तरह पारंपरिक टच दे रहा था। अपने इस एथनिक अवतार को रॉयल टच देने के लिए उन्होंने डायमंड और एमराल्ड ज्वेलरी कैरी की। उन्हें ड्रेस के बाजू पर पंजाबी भाषा में 'चढ़दी कला' लिखा हुआ था।

कैमरों की चमक के बीच रूपी की मुस्कान और ग्रेस ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें 'नई ग्लोबल पंजाबी सेंसेशन' कह रहे हैं। कान्स 2026 में जहां कई सितारे अपनी चमक बिखेर रहे हैं, वहीं रूपी गिल ने अपने पहले ही डेब्यू से साबित कर दिया कि असली स्टारडम सिर्फ नाम से नहीं, बल्कि स्टाइल और आत्मविश्वास से बनता है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786