भारतीय अंडर-17 महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार एएफसी एशियाई कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

सुझोउ (चीन)

भारत ने शुक्रवार को अपने आखिरी ग्रुप बी मैच में लेबनान के विरुद्ध 4-0 की शानदार जीत के साथ पहली बार एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करके इतिहास रच दिया।

भारत का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना तब पक्का हो गया जब फिलीपींस और चीनी ताइपे अपने आखिरी ग्रुप सी मैच को 12 या उससे ज्यादा गोल के अंतर से जीतने में नाकाम रहे।

भारतीय टीम का दमदार खेल
सूझोउ ताइहू फुटबॉल स्पो‌र्ट्स सेंटर में खेले गए मैच में भारत की ओर से प्रीतिका बर्मन ने छठे और 85वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि अल्वा देवी सेंजाम ने 36वें मिनट और जया ने 72वें मिनट में गोल कर टीम को ऐतिहासिक उपलब्धि के करीब पहुंचा दिया था। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने से भारत का 2026 फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में स्थान पक्का हो जाएगा।
   
2005 के बाद मिली जीत
भारत ने 2005 के बाद इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस शानदार जीत ने भारत को टूर्नामेंट की सबसे अच्छी तीसरे स्थान वाली टीमों में से एक के तौर पर क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने में मदद की। फिलीपींस को चीनी ताइपे को 12 गोल से हराना था, जबकि चीनी ताइपे को 13 गोल से जीतना था। इससे पहले, भारत को जापान ने 3-0, जबकि आस्ट्रेलिया ने 2-0 से हराया था।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786