रवि किशन की सम्राट चौधरी से मुलाकात, बिहार में फिल्म सिटी पर चर्चा तेज

पटना

 Ravi Kishan ने शुक्रवार को पटना में Samrat Choudhary से मुलाकात कर मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यकाल को स्वर्णिम होने की कामना की।

रवि किशन ने कहा कि बिहार को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो प्रधानमंत्री Narendra Modi और पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के विजन को आगे बढ़ाते हुए विकास की नई गाथा लिखने के लिए समर्पित हैं।

फिल्म सिटी और भोजपुरी सिनेमा पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान बिहार में फिल्म सिटी की स्थापना और भोजपुरी सिनेमा को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस विषय में गहरी रुचि दिखाई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर माहौल तैयार करने, कलाकारों को प्रोत्साहन देने और मनोरंजन उद्योग को नई पहचान दिलाने पर सरकार गंभीरता से काम कर सकती है।

रोजगार और स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच
रवि किशन ने कहा कि बिहार में फिल्म सिटी बनने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे स्थानीय कलाकारों, संगीतकारों और तकनीशियनों को भी बड़ा मंच मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी योजना पर भी विचार कर रही है। इसके जरिए बाहरी फिल्म निर्माता भी बिहार की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

भोजपुरी भाषा और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
सांसद रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी भाषा, साहित्य और इतिहास पर आधारित फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी क्षेत्रीय कलाकारों और भोजपुरी भाषा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर काफी गंभीर और संवेदनशील हैं। आने वाले समय में बिहार सांस्कृतिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बन सकता है।

बिहार में होंगे बड़े अवॉर्ड शो और शूटिंग
रवि किशन ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत होने के बाद फिल्म उद्योग के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा। इसी दिशा में हाल ही में बिहार में जी अवॉर्ड जैसे बड़े कार्यक्रमों की शुरुआत हुई है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई बड़े अवॉर्ड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फिल्मों की शूटिंग बिहार में आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा। उनके मुताबिक सम्राट चौधरी के कार्यकाल में बिहार में फिल्म और मनोरंजन उद्योग का नया दौर शुरू हो सकता है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786