पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले की राजनीति में एंट्री, भाजपा में हुईं शामिल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिरी में विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर राज्य की सियासी पारा बढ़ा हुआ है। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले पंडवानी गायिका और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. उषा बारले की राजनीति में एंट्री हो गई। वे भाजपा में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। केंद्रीय मंत्री मांडविया को उषा बारले ने पहले राखी बांधी और फिर विधिवत भाजपा का गमछा ओढ़ कर BJP में शामिल हो गईं। इस दौरान मनसुख मांडविया के साथ-साथ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और अन्य नेता भी मौजूद थे।

बता दें कि, उषा बारले अनुसूचित जाति वर्ग से आती हैं तो वहीं दुर्ग जिले में अहिवारा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। फिलहाल अहिवारा से उषा बारले को टिकट देने की संभावना भी बन चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उषा बारले को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी बनाया जाएगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786