रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: आरोपी गुरजिंदर के परिवार का दावा—बेटा बेगुनाह

बटाला.

पटियाला-शंभू रेलवे ट्रैक धमाके के आरोपित गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत सिंह का परिवार सामने आया है। गुरजिंदर सिंह के माता-पिता ने उसे बेगुनाह बताया है। उनका आरोप है कि उसे मामले में बेवजह फंसाया गया है।

आरोपित गुरजिंदर सिंह के पिता मुख्तियार सिंह ने बताया कि गुरजिंदर सिंह को वीरवार धारीवाल में दूध देने के लिए गया था। काफी समय तक गुरजिंदर सिंह घर नहीं आया। वह जब गुरजिंदर को ढूंढने के लिए गए तो पता चला कि सादा कपड़ों में आए पुलिस वालों ने गुरजिंदर को हिरासत में लिया है और साथ ले कर चले गए हैं।

पुलिस बोली- कुछ देर में आएगा गुरजिंदर
शुक्रवार को उनके घर पर कुछ पुलिस कर्मचारी आए और गुरजिंदर सिंह के साथ उनकी फोन पर बात करवाई। इसके बाद पुलिस वाले घर से गुरजिंदर के कुछ कपड़े और फोन लेकर चले गए। पुलिस वालों का कहना था कि गुरजिंदर कुछ ही समय बाद घर आ जाएगा। उन्हें शनिवार को पता चला कि गुरजिंदर को बम धमाके में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गुरजिंदर सिंह की मां जसबीर कौर ने बिलखते हुए बताया कि उसका बेटा खेतीबाड़ी का काम करता है और अपने काम में ही व्यस्त रहता है। उसका किसी प्रकार के किसी अपराध में शामिल होने के बारे में परिवार तो क्या पूरा इलाका ही नहीं सोच सकता। वह बेहद संजीदा लड़का है और उसका किसी अपराधी के साथ कोई लेना देना नहीं है। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का किया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786