’40 के पार पत्नी की उम्र, तो दूसरी शादी कर सकता है मर्द’, पाकिस्तान एक्ट्रेस ने दिया विवादास्पद बयान, भड़की आवाम

लाहौर 

इसपर होस्ट ने उनसे पूछा कि पहली पत्नी के होते हुए मर्दों को दूसरी शादी कर लेनी चाहिए? इस पर शमीन ने जवाब दिया- अगर औरत की उम्र 40 पार हो चुकी है और उसके हसबैंड को अब रिश्ता आगे समझ नहीं आ रहा है और वो अपनी पत्नी के साथ खुश नहीं है. उसे लगता है कि उसे दूसरी शादी कर लेनी चाहिए तो इसमें कोई बुराई नहीं है. मर्द अपनी पत्नी से इजाजत लेकर दूसरी शादी कर सकते हैं. लेकिन शादी के बाद मैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के हक में नहीं हूं। 
पीछे पड़े ट्रोल्स
पॉडकास्ट से शमीन खान की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. फैंस उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- शादी मजे लेने की चीज नहीं है. ये एक जिम्मेदारी है. दूसरे ने पूछा- अगर औरत को मर्द पसंद न हो तो वो क्या करे? एक और यूजर ने कहा- ये बोलने के लिए शमीन को जेल में डाल देना चाहिए। 

कौन हैं शमीन खान?
30 साल की शमीन खान एक पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस हैं. वो कुछ फिल्में भी कर चुकी हैं. साल 2019 में उन्होंने फिल्म 'गुम' (Gumm) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वो टीवी शोज 'गोहर-ए-नायाब', 'हिना की खुशबू', 'धड़कन', 'भरोसा प्यार तेरा' और 'खुदा और मोहब्बत 3' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786