आम से बनाएं असरदार फेस पैक, स्किन बनेगी मुलायम और चमकदार

 गर्मियों के मौसम में सिर्फ लू और कब्ज जैसी दिक्कतें ही परेशान नहीं करती हैं, बल्कि इस मौमस में चेहरा भी मुरझा जाता है. यह मौसम अपने साथ धूप, पसीना और त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां लेकर आता है. तेज धूप की वजह से चेहरा बेजान दिखने लगता है, स्किन टैन हो जाती है और उसका नेचुरल ग्लो कहीं खो जाता है. इन सबकी वजह से लोग फिर बाजार में मिलनेव वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार घरेलू नुस्खे ज्यादा असरदार साबित होते हैं.

अगर आप इस गर्मी अपनी स्किन को ठंडक, पोषण और नेचुरल चमक देना चाहती हैं, तो आम आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आम सिर्फ फलों का राजा नहीं है, बल्कि इसमें कुछ ऐसे पोषण तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन की खोई हुई चमक वापस लाने में मदद कर सकते हैं. इसलिए गर्मी के दिनों में आप आम से बना फेस पैक ट्राई कर सकते हैं.

स्किन के लिए वरदान है आम
आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन यह सिर्फ स्वाद के लिए ही मशहूर नहीं है. इसमें विटामिन A, C, E और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. आम त्वचा को हाइड्रेट करता है, डेड स्किन हटाने में कारगार है और चेहरे पर एक प्राकृतिक निखार लाता है. गर्मियों में आम आसानी से मिल जाते हैं, इसलिए इसे ब्यूटी रूटीन में शामिल करना काफी आसान होता है.

ड्राई स्किन वाले ऐसे बनाएं मैंगो फेस पैक
    अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो पके हुए आम का दो चम्मच गूदा लें.
    उसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट तैयार करें.
    इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें.
    बाद में ठंडे पानी से धो लें. इससे त्वचा को गहराई से नमी मिलेगी और चेहरा मुलायम बनेगा.

ऑयली स्किन वाले ऐसे करें इस्तेमाल
    जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है वो आम का गूदा, एक चम्मच बेसन और थोड़ा गुलाबजल मिलाकर पैक तैयार करें.
    यह उनके फेस के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करेगा और स्किन को फ्रेशनेस देगा.
    चेहरे पर टैनिंग हो गई है, तो आम के गूदे में थोड़ा नींबू रस और दही मिलाकर लगाएं.
    नींबू, आम और दही के मिक्सर से स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद करेगा.

फेस पैक के बाद लगाएं ये चीजें
फेस पैक लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. पैक हटाने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. यदि आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो पहले पैच टेस्ट करना न भूलें.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786