वेब सीरीज ‘लॉरेस ऑफ पंजाब’ के विरोध पर रंधावा, वड़िंग और मजीठिया को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

 गुरदासपुर
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी भरा संदेश मिला। यह धमकी उस समय सामने आई जब रंधावा ने लॉरेस ऑफ पंजाब (Lawrence of Punjab) नामक डॉक्यूमेंट्री के रिलीज का विरोध किया था। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सहित कई अन्य नेताओं को भी इसी तरह के व्हाट्सएप संदेश मिले हैं।

रंधावा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को सूचित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैंगस्टरों को केंद्रीय एजेंसियों का संरक्षण प्राप्त है, तभी लॉरेंस बिश्नोई, जो गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, बाहर से गतिविधियां संचालित कर रहा है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, जो डिब्रूगढ़ जेल में बंद है, खुलेआम मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। इस बीच, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब कांग्रेस गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएगी और “गैंगस्टर मुक्त पंजाब” उनकी पार्टी की शीर्ष प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब के लोगों द्वारा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आधारित वेब सीरीज लॉरेस ऑफ पंजाब का विरोध किए जाने के बाद भारत सरकार ने इसके रिलीज पर रोक लगा दी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786