करनाल में HCS परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम, 48 केंद्रों पर होगी परीक्षा

करनाल

 हरियाणा लोक सेवा आयोग की 26 अप्रैल को जिले में 48 केंद्रों पर एचसीएस की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से जिला पुलिस करनाल ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने सभी थाना प्रबंधकों व पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित होटल, धर्मशाला, सराय आदि स्थानों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित करें। साइबर सेल करनाल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके अतिरिक्त होटल, धर्मशाला व सराय संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक ठहरने वाले व्यक्ति के वैध पहचान दस्तावेज प्राप्त कर नियमानुसार रिकॉर्ड में दर्ज करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के आने की सूचना तुरंत संबंधित थाना या पुलिस चौकी को दें।

14616 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
करनाल में 48 केंद्रों पर दो चरणों में परीक्षा होगी, जिसमें 14616 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा के समय से 10 मिनट पहले तक प्रवेश दिया जाएगा। सुबह के सत्र की परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के रहने के इंतजाम भी प्रशासन करेगा। केंद्रों तक पहुंचने और वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।

यह रहेगा समय
सुबह का सत्र : सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। सुबह 8.30 से 9.50 बजे तक केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

शाम का सत्र : दोपहर 3 से 5 बजे तक परीक्षा होगी। दोपहर 1.30 से 2.50 बजे तक केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786