सनराइजर्स हैदराबाद की सधी शुरुआत, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा लय में नजर आए

नई दिल्ली
 IPL 2026 के 27वें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सीसएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद के धुरंधर बल्लेबाज पहले बैटिंग करते हुए दिखेंगे। आज के मैच में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी नहीं हुई है। वे मैच नहीं खेलेंगे। पैट कमिंस भी आज के मैच में उपस्थिति नहीं हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।

पिच की बात करें तो शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण सतह थोड़ी अलग खेल सकती है, फिर भी एक हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है। क्या हैदराबाद अपने घर में अपना दबदबा कायम रख पाएगा या चेन्नई अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करेगा? पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786