अब सस्ता गैस कनेक्शन: 5 किलो सिलेंडर के लिए सिर्फ ये कार्ड दिखाना होगा

यमुना नगर. विश्व में युद्ध के हालात के बीच देश भर में गैस को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, कोई गैस की कमी बता रहा है तो कोई अनियमित सप्लाई बता रहा है। इसी बीच भारत पेट्रोलियम ने एक नई शुरुआत करके उन सब चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

विभिन्न फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर, फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले लोगों को पिछले कुछ दिनों से गैस की दिक्कत आने लगी थी। उसी के चलते भारत पैट्रोलियम 5 किलो सिलेंडर कनेक्शन की ऐसी योजना लेकर आया है जिससे इन सभी वर्गों को भारी लाभ हो रहा है। 5 किलो सिलेंडर का नया कनेक्शन लेने के लिए सिर्फ आधार कार्ड चाहिए। 5 मिनट में कनेक्शन मिल जाएगा और इसकी सिक्योरिटी भी मात्र एक हजार पर रखी गई है, जबकि ₹600 सिलेंडर भराई का है।

विद्या भारत गैस एजेंसी के मालिक प्रवेश कुमार का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार और भारत पेट्रोलियम के आभारी हैं, जो ऐसे हालत में यह स्कीम लाए हैं, जिससे फैक्ट्री में काम करने वाले, फास्ट फूड की रेडी लगाने वालों को भारी लाभ हो रहा है। लोगों ने इसके लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से उन्हें अब गैस को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786