सिर्फ सोना ही नहीं, अक्षय तृतीया पर इन सस्ती चीजों को खरीदने से भी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा. हिंदू मान्यताओं में इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है. इसे सुख, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक समझा जाता है. खास बात यह है कि इस दिन बिना किसी खास मुहूर्त के भी खरीदारी और शुभ कार्य किए जा सकते हैं. माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा विशेष रूप से मिलती है, इसलिए लोग धन से जुड़ी चीजें खरीदना पसंद करते हैं. इस बार अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. लेकिन जहां कुछ चीजें खरीदना लाभकारी होता है, वहीं कुछ वस्तुओं को घर लाने से बचना चाहिए, नहीं तो नकारात्मक असर पड़ सकता है.

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना शुभ है?
इस दिन सोना और चांदी खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. अगर आप महंगी चीजें नहीं खरीदना चाहते, तो भी कई ऐसी सस्ती चीजें हैं जिन्हें घर लाना लाभकारी माना गया है.

सेंधा नमक- इसे घर लाने से कर्ज से राहत मिलने की मान्यता है.
रुई (कपास)- यह शुद्धता और सकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती है.
मिट्टी के बर्तन- ये सुख-समृद्धि बढ़ाने वाले माने जाते हैं.
जौ और पीली सरसों- ये शुभता और समृद्धि का संकेत देते हैं.
तुलसी का पौधा- घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है.
कौड़ी और बर्तन- धन लाभ से जुड़ी मानी जाती हैं.

किन चीजों से रखें दूरी?
अक्षय तृतीया के दिन कुछ चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता है, जिनमें शामिल हैं लोहे की वस्तुएं, कांटेदार पौधे, तेज या धारदार सामान, बासी मिठाई, काले रंग की चीजें, टूटी-फूटी या पुरानी वस्तुएं और एल्युमिनियम व स्टील के बर्तन आदि.

अक्षय तृतीया पर क्या करें दान?
इस दिन दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है. आप अपनी क्षमता के अनुसार इन चीजों का दान कर सकते हैं. इस दिन खरबूजा और ककड़ी, मिश्री और सत्तू, पंखे और चटाई, जूते-चप्पल (पादुका), चावल, नमक, घी, घड़ा और कुल्हड़, बेलपत्र और मौसमी फल, छाता आदि.

19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का सबसे विशेष मुहूर्त सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर 20 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा.

प्रात: मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक.
सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – शाम 06 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 57 मिनट तक

द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल को भी सोना खरीदना शुभ माना जा रहा है. जिसका मुहूर्त सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786