एमपी में दो पूर्व मंत्रियों समेत 11 विधायकों को मिला बड़ा दायित्व, बीजेपी ने बनाई 89 सदस्यीय जंबो टीम

भोपाल 

मध्यप्रदेश भाजपा ने मीडिया में पार्टी का पक्ष प्रमुखता से रखने के लिए अब तक की सबसे लंबी मीडिया टीम बनाई है। 89 सदस्यों की नई जंबो टीम की  घोषणा हुई। इसमें दो पूर्व मंत्रियों को भी अहम दायित्व दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया टीम में 33 को प्रदेश प्रवक्ता बनाया। मीडिया विभाग में प्रदेशभर के प्रमुख नेता, कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को भी अहम पदों से नवाजा गया है। मध्यप्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम टेलर ने भी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी। भाजयुमो प्रदेश ने अपनी कार्यकारिणी में 56 कार्यकर्ताओं को स्थान दिया है।

भोपाल से दो और शेष इंदौर, रायसेन, उज्जैन, ग्वालियर, बैतूल, जबलपुर और सागर से एक- एक नाम शामिल

मीडिया टीम में दो पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस और ऊषा ठाकुर सहित 11 वर्तमान और 5 पूर्व विधायकों के नाम हैं। इसके अलावा 47 सदस्यों की सूची में 41 को मीडिया पैनलिस्ट और अन्य 6 को प्रदेश मीडिया विभाग का सदस्य बनाया गया है। वहीं 9 को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की कमान सौंपी गई। इसमें भोपाल से दो और शेष इंदौर, रायसेन, उज्जैन, ग्वालियर, बैतूल, जबलपुर और सागर से एक- एक नाम शामिल है।

टीम में चिटनीस-ठाकुर सहित मंत्री शाह के भाई भी
प्रदेश भाजपा की जंबो मीडिया टीम में मंत्री विजय शाह के भाई संजय शाह भी शामिल हैं। वे हरदा की टिमरनी सीट से विधायक रह चुके हैं। वर्तमान विधायकों में पूर्व में मंत्री रह चुकीं अर्चना चिटनीस और उषा ठाकुर के अलावा कुंवर सिंह टेकाम, गौरव पारधी, नीरज सिंह लोधी, संदीप जायसवाल, संतोष वरकड़े, दिलीप परिहार, संजय शाह, योगेश पंडाग्रे, छाया मोरे शामिल हैं।

भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 56 कार्यकर्ताओं को दी जगह
भाजपा मीडिया विभाग में एक मुश्त नियुक्तियों के बाद देर शाम भाजपा युवा मोर्चा ने भी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने अपनी कार्यकारिणी में 56 कार्यकर्ताओं को स्थान दिया है। इसमें कटनी के मृदुल मिश्रा, धार के जय सूर्या, उज्जैन ग्रामीण के अनिल वर्मा, जबलपुर के योगेंद्र सिंह ठाकुर, राजगढ़ के पवन शर्मा, इंदौर के विवेक शर्मा और भिंड के विश्व प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष बनाया है। युवा मोर्चा की इस टीम में डिंडौरी के राकेश परस्ते व रतलाम के विप्लव जैन को महामंत्री का जिम्मा दिया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786