CM योगी आदित्यनाथ से मिले सुपरस्टार रजिनकांत, सीएम के छुए पैर, फैंस ने की जमकर तारीफ

लखनऊ। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे। रजनीकांत इन दिनों लखनऊ में हैं। शुक्रवार की शाम को लखनऊ पहुंचे रजनीकांत ने शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रजनीकांत भावुक नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक संत मानते हुए उनके चरण स्पर्श करने की कोशिश किए। हालांकि मुख्यमंत्री उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दे , रजनीकांत उम्र में सीएम योगी से बड़े हैं। रजनीकांत की उम्र 72 वर्ष है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की उम्र 51 वर्ष है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम के पैर छूने की वजह रजनीकांत उनका संत होना बता रहे हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत का सीएम योगी आदित्यनाथ का पैर छुने की वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही यह सोशल मीडिया में वायरल हो गई। लोगों ने रजनीकांत के संस्कारों के साथ सीएम के एक संत होने से जोड़कर इसे देखा। इसकी तारीफ फैंस ने जमकर ट्वीट कर किए। यूजर्स ने रजनीकांत को एक संस्कृति को मानने वाला एक नायक बताया।

बता दे, इससे पहले भी रजनीकांत ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी शिष्टाचार मुलाकात की थी। मालूम हो कि बीते शुक्रवार रजनीकांत की फिल्म जेलर रिलीज हुई है। यह फिल्म लखनऊ में हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज हुई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786