कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, बोले- सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है BJP…

मुंबई : कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला। विजय ने कहा कि केंद्र सरकार सता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे कई सैनिकों की इस हमले में जान चली गई और सरकार अब तक यह पता नहीं लगा सकी कि वह आरडीएक्स कहां से आया?

14 फरवरी, 2019 को हुआ था पुलवामा अटैक-
उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा वाहनों के काफिले पर आतंकवादी हमला हुआ था। इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के लगभग 40 जवान मारे गए थे। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर आरोप लगाया कि जब भी सत्तारूढ़ सरकार को लगता है कि वे सत्ता खो रहे हैं तो वे धार्मिक संघर्ण को भड़काते हैं।

धार्मिक संघर्ष भड़काने का काम करती है भाजपा-
वडेट्टीवार ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘अगर उन्हें (BJP) लगेगा कि वे सत्ता में नहीं आ रहे हैं, तो वे राम मंदिर की पूजा के बारे में बात करेंगे और धार्मिक संघर्ष भड़काएंगे। वे एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाएंगे और इस स्थिति का फायदा उठाकर सत्ता में लौट आएंगे।’

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786