PPSC की PCS मुख्य परीक्षा 10 अप्रैल तक, पारदर्शिता के लिए 12 सेंटर तैयार

पटियाला.

पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा पी.सी.एस. (कार्यकारी शाखा) की मुख्य परीक्षा 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक करवाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पी.पी.एस.सी. के सचिव चरणजीत सिंह ने बताया कि आयोग के चेयरमैन मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विनायक सैनी की अगुवाई में परीक्षा को सुचारू, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए पटियाला शहर में कुल 12 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा सभी दिनों में दोपहर के सत्र में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सख्त निगरानी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वरिष्ठ आईएएस और पी.सी.एस. अधिकारियों को ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है। प्रबंधों के बारे में विस्तार से बताते हुए चरणजीत सिंह ने कहा कि उम्मीदवारों की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर बायोमेट्रिक वैरीफिकेशन सिस्टम लगाए गए हैं। इसके अलावा, परीक्षा के दौरान किसी भी इलैक्ट्रॉनिक उपकरण के उपयोग को रोकने के लिए जैमर भी लगाए गए हैं।

सचिव ने कहा कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पटियाला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पी.सी.एस. कार्यकारी शाखा सहित पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में एलाइड अधिकारियों की 331 रिक्तियों को भरने के लिए लगभग 4,200 उम्मीदवार, जिन्होंने प्रारम्भिक परीक्षा पास की है, मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786