हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: शनिवार रात से पांचवां पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 1 अप्रैल तक बारिश के आसार

हरियाणा

मार्च महीने के दूसरे पखवाड़े में अब तक चार पश्चिम विक्षोभ आ चुके हैं। पांचवां विक्षोभ शनिवार रात को सक्रिय होगा। जिसके चलते 29 मार्च से एक अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम बदलेगा।

मार्च में विक्षोभों की झड़ी,शनिवार रात से सक्रिय होगा नया मौसमी सिस्टम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अनुसार, मार्च के दूसरे पखवाड़े में अब तक चार पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। अब शनिवार रात से पांचवां मध्यम श्रेणी का विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से 29 मार्च से 1 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

गेहूं की फसल गिरने और उत्पादन घटने का डर

पिछले दो हफ्तों से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है और हिसार जैसे जिलों में सामान्य से 70% अधिक बारिश दर्ज की गई है। वर्तमान में हो रही बारिश और तेज हवाएं पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। फसल गिरने से दानों की गुणवत्ता और कुल पैदावार पर बुरा असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

किसानों के लिए विशेष सलाह, कटाई और सिंचाई पर लगाएं रोक

मौसम विभाग के डॉ. चंद्रशेखर डागर ने किसानों को कड़े निर्देश दिए हैं कि बदलते मौसम को देखते हुए अगले तीन-चार दिनों तक फसलों की कटाई बिल्कुल न करें। साथ ही, खेतों में सिंचाई पूरी तरह से रोक देने की सलाह दी गई है ताकि गीली जमीन के कारण तेज हवाओं में फसल गिरने का खतरा कम किया जा सके।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786