झारखंड में मिला 250 किलो का मिसाइल बम, जिंदा विस्फोटक से मचा हड़कंप, अमेरिका से क्या है कनेक्शन?

जमशेदपुर
झारखंड के जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आई. जहां नदी किनारे भारी भरकम मिसाइल दिखने से सनसनी फैल गई. जब पुलिस ने जांच की, तो बम के जिंदा होने की पुष्टि की गई. यह अमेरिकन मिसाइल बताया जा रहा है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. उसे डिफ्यूज़ करने की तैयारी की जा रही है ।

जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सुवर्णरेखा नदी किनारे बालू की खुदाई के दौरान एक विशाल जिंदा बम बरामद हुआ. यह घटना पानीपड़ा नागुड़साई गांव के पास की है. जहां ग्रामीण नदी किनारे बालू निकाल रहे थे. खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से लोहे का भारी गोलाकार वस्तु बाहर निकली, जिसे देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी ।

250 किलो का है बम
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर सुरक्षित कर दिया गया. प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि यह कोई साधारण वस्तु नहीं बल्कि लगभग 500 पाउंड (करीब 227 से 250 किलोग्राम) वजनी अमेरिकी मिसाइल बम है, जो अभी भी जिंदा अवस्था में है. बम का आकार गैस सिलेंडर जैसा बताया जा रहा है और उस पर ‘AN-M64’ मॉडल नंबर तथा ‘मेड इन अमेरिका’ अंकित है।

बम निरोधक टीम को बुलाया गया
पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने जानकारी दी कि बम अत्यंत शक्तिशाली और खतरनाक है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रांची से बम निरोधक दस्ता और सेना की विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है, जो आज मौके पर पहुंचकर बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करेगी. बम निरोधक दस्ते ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि यह बम अत्यधिक विनाशकारी है और इसे केवल सेना की तकनीकी सहायता से ही निष्क्रिय किया जा सकता है।

लंबे समय से बालू के नीचे दबा था
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बम संभवतः द्वितीय विश्व युद्ध के समय का हो सकता है और किसी कारणवश नदी के किनारे मिट्टी और बालू के नीचे दबा रह गया था. इस घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786