UP-दिल्ली-बिहार में 100 गाड़ियां चोरी करने वाला गैंग बेनकाब, सरगना ‘बकरा’ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मेरठ

मेरठ में पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके सरगना समेत चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर यूपी, दिल्ली और बिहार सहित कई राज्यों में करीब 100 वाहन चोरी करने का आरोप है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार, बुधवार को थाना सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी टीम संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन मार्ग पर एक संदिग्ध क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने कार भगाने की कोशिश की, लेकिन वाहन खेत में फंस गया।

कार सवार बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी

पुलिस के मुताबिक, कार सवार बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आस मोहम्मद उर्फ पप्पू उर्फ ‘बकरा’ (मेरठ), अजय तोमर (बागपत/दिल्ली), अरुण पंवार उर्फ पिंटू (मेरठ) और तोहसीफ (राजस्थान) के रूप में हुई है।
नंबर प्लेट बदलकर दूसरे राज्यों में बेच देते थे

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह चोरी के वाहनों के पंजीकरण नंबर और नंबर प्लेट बदलकर उन्हें दूसरे राज्यों में बेच देता था। ये वाहन विशेष रूप से अवैध कारोबार और शराब तस्करी से जुड़े लोगों को बेचे जाते थे।गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक क्रेटा कार, दो तमंचे और नगदी बरामद की गई है।

बदमाशों पर इतने मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस के अनुसार, 10 मार्च को गांधी कॉलोनी निवासी प्रीति नारंग की क्रेटा कार चोरी हुई थी, जिसे यह गिरोह राजस्थान में बेचने की फिराक में था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अजय तोमर पर 34, आस मोहम्मद पर 13 और अरुण पंवार पर तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786