झारखंड में गैस संकट गहराया: ऑनलाइन बुकिंग बंद, एजेंसियों पर मारामारी; पुलिस सुरक्षा की मांग

गढ़वा

झारखंड के गढ़वा शहर में अब घरेलू गैस की ऑनलाइन बुकिंग बंद हो गई है। इसके बाद लोग गैस बुक करने के लिए सीधे एजेंसी के नंबर पर फोन कर रहे हैं। इससे शहर के ब्लॉक के पास इंडियन गैस कार्यालय और गोदामों में भारी भीड़ लग गई है।

इस भीड़भाड़ और मारपीट की घटनाओं को देखते हुए वितरक ने जिला प्रशासन से पुलिस सुरक्षा की मांग की। अब पुलिस सुरक्षा के बीच ही गैस का कागजी काम और वितरण किया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि उन्हें समय पर गैस नहीं मिल रही और कुछ लोग गैस का कालाबाजारी भी कर रहे हैं। वहीं गैस एजेंसी के वितरक अरविंद तूफानी ने कहा कि नियम के अनुसार आने वाले उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं है। नियम का उल्लंघन करने वाले ही दिक्कत में हैं। उन्होंने बताया कि गैस की कमी नहीं है, बस थोड़ी परेशानी होने के कारण पुलिस सुरक्षा मांगी गई है, इसके बाद सब सामान्य हो जाएगा।

"जिले में गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है"
पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी गैस की व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि अभी अधिकारी केवल फोटो खिंचवाने और भाषण देने में व्यस्त हैं। गढ़वा के डीसी दिनेश यादव ने कहा कि जिले में गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जमाखोरी करने वालों या ऊंचे दाम पर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786