बिलासपुर में दबंगई: पार्किंग विवाद में DG पवन देव के बेटे को मारा तमाचा, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर

पार्किंग को लेकर उपजे विवाद में एक युवक ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीजी रैंक के अधिकारी पवन देव के बेटे को तमाचा जड़ दिया। मारपीट की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

भिलाई में रहने वाले तेजस्व देव अधिवक्ता हैं। वे बिलासपुर में रहकर हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके पिता पवन देव पुलिस मुख्यालय मे डीजी रैंक के अधिकारी हैं। अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि वे सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर चौक स्थित इंडियन काफी हाउस क्लाइंट से मिलने के लिए गए थे। उनके साथ दोस्त खिलेंद्र टंडन भी थे। अधिवक्ता जब अपनी कार को पार्क कर रहे थे तभी पार्किंग के नाम पर स्कार्पियो सवार युवक ने उनसे बहस की।

आसपास के लोगों ने शांत कराया विवाद
इसका विरोध करने पर युवक स्कॉर्पियो से उतरकर अधिवक्ता के पास आया। उसने अपना नाम सागर जायसवाल बताते हुए अधिवक्ता से मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। इसके बाद अधिवक्ता सरकंडा थाने की ओर आ रहे थे। तब स्कॉर्पियो सवार युवक ने उनका थाने तक पीछा भी किया।

वकील ने थाने में की शिकायत
जब उन्होंने अपनी कार थाने की ओर मोड़ दी तब युवक कार को सीधे मोपका की ओर ले गया। अधिवक्ता ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया। उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786