IND vs NZ फाइनल: टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम को मिलेगा करोड़ों का इनाम

नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमें इतिहास रचने को तैयार है। अगर न्यूजीलैंड आज जीतता है तो टी20 क्रिकेट को एक नया विजेता मिलेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड आज तक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाया है। वहीं अगर भारत जीतता है तो तीन बड़े कारनामे होंगे। पहला भारत बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बनेगा। वहीं आज तक किसी टीम ने तीन टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीते। इसके अलावा कोई टीम आज तक घर पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है। आईए जानते हैं भारत और न्यूजीलैंड में से जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी।

इकनॉमिक्स टाम्स के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के 2026 एडिशन के लिए कुल $13.5 मिलियन (₹120 करोड़ से ज्यादा) के प्राइज़ पूल की घोषणा की है, जो 2024 इवेंट की तुलना में लगभग 20% ज्यादा है। भारत और श्रीलंका में होस्ट किए गए मैचों के साथ, मजबूत ब्रॉडकास्टिंग डील और स्पॉन्सरशिप रेवेन्यू ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल प्राइज फंड को बढ़ाने में मदद की है।

टी20 वर्ल्ड कप विजेता और उप-विजेता प्राइज मनी
ट्रॉफी उठाने वाली टीम को $3 मिलियन (लगभग ₹27.48 करोड़) मिलेंगे, जबकि रनर-अप को $1.6 मिलियन (लगभग ₹14.65 करोड़) मिलेंगे। इसका मतलब है कि चाहे इंडिया जीते या न्यूजीलैंड, दोनों टीमों को अच्छी-खासी रकम मिलने की गारंटी है। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने वाली साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम को $790,000 (लगभग ₹7.24 करोड़) की प्राइज मनी से नवाजा जाएगा।

वहीं सुपर 8 से बाहर होने वाली टीमों को $380,000 (लगभग ₹3.48 करोड़) की प्राइज मनी मिलेगी। इसमें पाकिस्तान, मेजबान श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी तगड़ी टीमें शामिल हैं। ग्रुप-स्टेज टीमों के लिए प्राइज मनी टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमों को भी $250,000 (लगभग ₹2.29 करोड़) मिलेंगे, जिससे यह पक्का होगा कि हिस्सा लेने वाली हर टीम को प्राइज मनी मिले।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786