31 डिग्री तापमान से बढ़ी गर्मी, होली के दिन बादलों की आवाजाही देगी धूप से राहत

सिरसा.

मौसम में बदलाव के कारण दोपहर को अब जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच रहा है। जिससे दोपहर को तपत बन रही है। दिनभर तेज धूप व गर्मी अब फसलों को प्रभावित कर रही है। गर्मी से फसलों को बचाने के लिए किसान अतिरिक्त सिंचाई करने को मजबूर है।

मौसम विभाग अनुसार चार मार्च को जिले में बादलवाही होने से कुछ राहत मिलने के आसार है। रविवार अलसुबह ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की धुंध की स्थिति बनी रही। सुबह आठ बजे तेज धूप के चलते तपत बनना शुरू हो गई। दोपहर को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर को तपत बनने के साथ ही लोगों ने पंखें और एसी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। वहीं तेज धूप के कारण गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलें भी अब प्रभावित हो रही है। गेहूं की बालियां निकलने के बाद अब दाना बनना शुरू हो गया है। लेकिन धूप के कारण दाना प्रभावित हो रहा है। इसके कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं अगेती सरसों की कई क्षेत्रों में कटाई शुरू हो चुकी है जबकि पिछेती सरसों तैयार होने में अभी कुछ समय लगने का अनुमान है। फसलों को बचाने के लिए किसान सरसों, गेहूं की अतिरिक्त सिंचाई करने को मजबूर हो रहे है।

गर्मी बढ़ने पर तेला और चेपा की बनने लगी स्थिति
तापमान बढ़ने के बाद सरसों में चेपा और गेहूं में तेला बीमारी आने की स्थिति बनना शुरू हो गई है। किसान फसलों को बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव भी कर रहे है। वहीं कृषि अधिकारी किसानों को खेतों का जायजा लेने के बाद विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही कीटनाशक का छिड़काव किए जाने की सलाह दे रहे है। ताकि फसलों को बीमारी से बचाया जा सके।

सुबह व शाम को हल्की ठंडक
जिले में अब सुबह व शाम के समय हल्की ठंडक बन रही है। रात को ठंडक होने से ओस की बूंदे फसलों पर चमकते हुए नजर आती है। जिससे फसलों को कुछ लाभ मिल रहा है। लेकिन दोपहर को तेज धूप से फसलों में नमी कम हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही अब बिजली की खपत भी पहले से बढ़ना शुरू हो चुकी है। इसके लिए बिजली निगम भी तैयारियों में जुटा है और जल्द से जल्द मरम्मत व योजना के तहत होने वाले कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786