हरियाणा कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल टेस्ट 7 मार्च से होगा? HSSC ने बताई संभावित तारीख

चंडीगढ़.

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा 5500 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच रही है। लिखित परीक्षा के बाद अब करीब तीन लाख कैंडिडेट्स फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट PMT और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट PST में भाग लेंगे। इसकी शुरुआत 7 मार्च से होने की संभावना है।

असल में इस प्रक्रिया के लिए ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकूला के बास्केटबॉल और वॉलीबॉल हॉल को बुक किया गया है।हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए तीन लाख युवाओं ने आवेदन किया है। इस समय अभ्यर्थी सुबह-शाम मैदानों अभ्यास कर पसीना बहा रहे हैं, क्यूंकि उन्हें  दौड़, लंबाई माप और अन्य फिटनेस मानकों पर खरा उतरना है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने पहले ही बता दिया है कि स्पोर्ट्स कोटा के अभ्यर्थियों का पीएमटी और पीएसटी एक साथ आयोजित किया जाएगा। जिससे प्रक्रिया पारदर्शी हो सके।
वहीं चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि वायरल हुआ पत्र सही है। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट बहुत जल्द शुरू किए जाएंगे। पूरा शेड्यूल और जरूरी निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे।  उम्मीदवारों को अपने तय क्रम के अनुसार पंचकूला पहुंचकर टेस्ट देना होगा। आयोग ने फिजिकल टेस्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मार्च महीने में तय जगहों पर नियमों के अनुसार परीक्षण होंगे। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786